रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कौशल विकास केंद्र का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी

अकराबाद में पिलखना मार्ग स्थित हबीब खां इंटर कॉलेज में बने केंद्र में चोरों ने दिए घटना काे अंजाम

अकराबाद। कस्बा में पिलखना मार्ग स्थित हबीव खां इंटर कॉलेज में बने कौशल विकास केंद्र का शुक्रवार को चोर ताला तोड़कर वहां रखे लाखों रुपये का सामान चाेरी कर ले गए। शनिवार को घटना की जानकारी पर सीओ बरला, थाना पुलिस के अलावा फॉरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच करने के साथ ही साक्ष्य एकत्रित किए।

मामले में हबीव इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमन अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कॉलेज में आईटीआई कैंपस में तीन कक्ष में कौशल विकास केंद्र संचालित हो रहा है। शुक्रवार रात में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी 12 मोटर, दो इंजन, चार बैटरी, दो इनवर्टर, दो लैपटाॅप समेत लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। शनिवार को स्टाफकर्मियों के कॉलेज पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी। कॉलेज में चोरी की सूचना पर सीओ बरला सर्जना सिंह, इंस्पेक्टर एमपी सिंह व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर महामाया प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चोरों की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!