रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में मध्य गंग नहर में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गभाना । थाना क्षेत्र में हाईवे पर दौरऊ के पास मध्य गंग नहर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में उतराते शव से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों का ध्यान इस ओर गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और साक्ष्य एकत्रित किए। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था और कंकाल की स्थिति में पहुंच चुका था। यही कारण है कि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतक महिला है या पुरुष।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव की हालत इतनी खराब है कि पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। शव पीछे से बहकर आया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

वीडियो देखें 👇

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!