रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अतरौली । थाना पालीमुकीमपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव हरनोट भोजपुर निवासी शिवम उर्फ बाबू पुत्र नरेश जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। जिसे रविवार को पुलिस ने नरूपुरा बंबा की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!