तमंचे के साथ पकड़ा बाइक चोरी का आरोपी
अलीगढ़। इगलास कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा है जिसके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक तंमचा व दो कारतूस बरामद किये हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि रविवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र ने हमाराही कांस्टेबिल पुष्पेन्द्र सिंह, सोनू सिंह, राहुल कुमार व नवीन कुमार के साथ सासनी रोड से डबल नहर के समीप एक चोर को मौके से दो बाइक, एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस के साथ दबोच लिया। जबकि दूसरा चोर फरार हो गया है। बरामद की गई बाइक में से एक बाइक पलवल से चोरी करके लाई गई है तथा एक बाइक कस्बा के गांधी धाम कॉलोनी से सतेन्द्र पुत्र उदयवीर निवासी मतरोई की चोरी की गई थी। पकड़े गए चोर का नाम पंकज पुत्र मुखिया निवासी लालगढ़ी थाना सासनी जनपद हाथरस है। उसने पूछताछ में बताया कि दूसरा साथी सुधीर उर्फ अर्जुन उर्फ पप्पू पुलिस टीम की भनक पाकर भाग गया है। आरोपियों ने चुराई गई बाइक की प्लेट पर नंबर भी बदल दिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके संबंधित मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया है। फरार आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।