मंगलायतन विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विषयक पुस्तक का विमोचन
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंसेज के निदेशक प्रो. राकेश कुमार शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “फ्रंटियर्स इन एडवांस्ड बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग: लाइफ फॉर द 21 सेंचुरी” का विश्वविद्यालय परिसर में विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा एवं कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह द्वारा किया गया। कुलपति ने कहा कि यह पुस्तक बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इसे आधुनिक शोध और नवाचार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान बताया।
पुस्तक के लेखक प्रो. शर्मा ने बताया कि यह पुस्तक बायोटेक्नोलॉजी के स्नातक, परास्नातक एवं शोधार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पाठ्यपुस्तक है। इसमें 21वीं सदी से जुड़ी चिकित्सा, कृषि, पैथोलॉजी, मानव अंग प्रणाली एवं मानसिक चिकित्सा से संबंधित आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकीय विधियों का विस्तृत और सरल विवरण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. दिनेश पांडेय, प्रो. राजेश उपाध्याय, डा. सोनी सिंह, डा. लव मित्तल उपस्थित रहे।