रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव में मंगलायतन के विद्यार्थियों व शिक्षकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित संगीत नाट्य अकादमी में आयोजित यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव में सक्रिय सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने कई महत्वपूर्ण सत्रों का सफल संचालन किया और अपने उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित भी हुए। वहीं प्राध्यापिका डा. मनीषा उपाध्याय तथा विद्यार्थी साक्षी झा, सोमी, जान्हवी, क्षमा उपाध्याय व रुशाली को कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर सम्मानित किया गया। कॉन्क्लेव के समापन के बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अयोध्या का शैक्षणिक भ्रमण किया, जहां उन्होंने आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का अध्ययन किया। विश्वविद्यालय वापसी पर कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में 15 राज्यों और 17 विश्वविद्यालयों की भागीदारी रही, जिससे विद्यार्थियों को सिनेमा के माध्यम से सामाजिक बदलाव की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ ही जाकिर हुसैन, राजेश जैस, आदित्य श्रीवास्तव, मीनाक्षी जैसी फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने प्रतिभाग किया था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!