रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में भीषण सड़क हादसा में कैंटर चालक की गई जान, आधा दर्जन घायल

रोडवेज बस समेत तीन वहां आपस में टकराये 

गभाना। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर पैराई मोड़ के पास गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस समेत तीन वाहनों की आपस में हुई भिड़ंत में कैंटर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव नौरंगाबाद निवासी 50 वर्षीय मुस्तकीम गुरुवार तड़के दिल्ली से कैंटर में बारदाना लादकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ छर्रा निवासी ऋषभ कुमार भी सवार थे। जैसे ही कैंटर पैराई मोड़ के पास पहुँचा तभी किसी अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में वह आगे चल रहे टैंकर से जा टकराया। इसी दौरान पीछे से आ रही साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक मुस्तकीम की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में ऋषभ के अलावा रोडवेज बस चालक अरकेश निवासी एटा, यात्री सुनील, मानसिंह और राहुल निवासीगण एटा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया और बस की अन्य सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। मृतक मुस्तकीम सात बच्चों के पिता थे। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही परिजनों को सौंपा गया, घर में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!