रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।

पिछले वर्ष हुई थी संदिग्ध मौत

इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पदम के माजरा सिद्धनगर में पिछले वर्ष सुनील की पत्नी रामबेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतका के मायका पक्ष ने पति सुनील के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के बाद से ही आरोपी सुनील गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सुनील की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंडौस क्षेत्र से ही उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!