रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना: 18 पौब्बा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलवार देर रात गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कलुवा चौकी प्रभारी हरीश कुमार मंगलवार की रात अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त पर थे। इसी दौरान गोशाला मार्ग पर उन्हें एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से देशी शराब के 18 पौब्बे बरामद हुए। युवक ने अपना नाम शिशुपाल निवासी कलुवा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!