इगलास में विद्युत सुदृढीकरण का कार्य हुआ शुरु
इगलास। भीषण गर्मी में लोगों को विद्युत कटौती का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए विद्युत विभाग ने सुदृढीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया है। कस्बा इगलास में जल्द ही कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा। खराब व जर्जर पड़ी लाइनों के बदले जाने से विद्युत आपूर्ति सुधरेगी। रविवार को विभाग की टीम ने इगलास में कार्य शुरु कर दिया।
विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी सुदामा प्रसाद ने बताया कि कस्बा इगलास में भीषण गर्मी व आंधी, बारिश के मौसम में विद्युत कटौती होती रहती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बा की विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ीकरण करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। इस दौरान जर्जर पोल, बंच केविल, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण का कार्य कार्यदाई संस्था मैसर्स विवेक इलेक्ट्रिकल बुलंदशहर के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद उपभोक्ताओं को बीच-बीच में होने वाली ट्रपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर अंकित चौधरी, पंकज चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।