रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

CNG वाहन चालकों को बड़ी राहत, सरकार के नए फार्मूला से दामों में कटौती

अलीगढ़। केंद्र सरकार के नेचुरल गैस की कीमत तय करने के नए फार्मूला लागू किया है। जिसका असर अब का CNG-PNG के दामों कटौती के रूप में दिखने लगा। अदाणी के बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी सीएनजी के रेट घटा दिए है। जिससे सीएनजी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। रविवार की सुबह से  CNG 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।

क्या है नया फॉर्मूला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है। अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 प्रतिशत होगी। इतना ही नहीं, अब CNG और PNG की कीमत हर महीने तय होगी। इससे पहले, साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय होती थी। केंद्र सरकार का कहना था कि नए फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 प्रतिशत तक कमी आएगी।

पहले ऐसे तय होती थी कीमतें

कैबिनेट ने जिस नए फॉर्मूले को मंजूरी दी उसके तहत घरेलू नेचुरल गैस की कीमत अब इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत के आधार पर तय होगी। जबकि, अब तक घरेलू नेचुरल गैस की कीमत (Domestic Natural Gas Price) दुनिया के 4 बड़े गैस ट्रेडिंग हब- हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंटर (UK)और रूसी गैस की कीमत के आधार पर तय होती थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!