रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रेन से गिरकर उन्नाव के युवक की दर्दनाक मौत, मोबाइल सिम से हुई शिनाख्त

चंडौस। दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर गांव दौरऊ के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां ट्रेन से गिरकर उन्नाव के एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद शव की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन युवक के पास मिले मोबाइल सिम कार्ड की मदद से उसकी शिनाख्त हो सकी।

रेलवे लाइन पर मिला शव

इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों के जरिए सूचना मिली कि दौरऊ गांव के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया मामला किसी तेज रफ्तार ट्रेन से संतुलन बिगड़ने के कारण गिरकर मौत होने का लग रहा था।

पहचान बनी सिम कार्ड

शुरुआती जांच में युवक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से बरामद मोबाइल के सिम कार्ड के जरिए तकनीकी जांच शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त सागर पुत्र जयजयराम निवासी गांव भवनखेड़ा थाना हसनगंज जिला उन्नाव के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!