रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना: हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दंपती व दो बच्चों समेत चार घायल

गभाना। नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार सुबह चूहरपुर मोड़ के समीप दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दंपती और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर तत्काल पहुंची स्थानीय पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद एटा निवासी छोटा बाइक से पत्नी सुशीला देवी, 10 वर्षीय बेटी चंचल और 8 वर्षीय बेटे टीनू के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे परचूहरपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे एक अन्य अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा का परिवार बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे चारों लहुलूहान हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और टोल एंबुलेंस से सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। उधर, हादसे को अंजाम देने के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौका पाकर अपनी बाइक सहित घटना स्थल से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!