रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नहीं रहे गभाना जूनियर स्टेट के राजा दीपेंद्रराज सिंह, क्षेत्र में शोक की लहर

गभाना। गभाना राजघराने के जूनियर स्टेट के राजा दीपेंद्रराज सिंह (70 वर्ष) का सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लंबी बीमारी के चलते दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गभाना सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम जनता ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

पार्थिव शरीर पहुंचते ही आंखे हुई नम

सोमवार शाम करीब सात बजे जैसे ही राजा दीपेंद्रराज सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से गभाना स्थित उनके राज महल पर पहुंचा, वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए राजघराने के शुभचिंतकों, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सम्मान में कल बंद रहेगा बाजार

राजा दीपेंद्रराज सिंह के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट करने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने एक बड़ा निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के आह्वान पर कल मंगलवार को अंतिम संस्कार तक लाखा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। व्यापारियों ने स्वतः स्फूर्त होकर अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

कल 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत राजा दीपेंद्रराज सिंह का अंतिम संस्कार कल मंगलवार सुबह 11 बजे पूरे राजकीय व सामाजिक सम्मान के साथ किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी सारंगा सिंह और पुत्री स्तुति सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!