रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गोद भराई से पहले उजड़ गईं खुशियाँ, हादसे में युवती की मौत

चंडौस। जिस घर में दो दिन बाद बेटी की गोद भराई की रस्म होनी थी, परिवार में खुशियों का माहौल था। वहाँ सोमवार की शाम पलभर में क्रूर काल ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को ताउम्र के आंसुओं में बदल दिया।

सीखने निकले थे बाइक, खंभे से टकराई

​कस्बे के राजकुमार की 18 वर्षीय बेटी रिया सोमवार शाम को पड़ोस के 12 वर्षीय किशोर आजाद के साथ बाइक सीखने के लिए चीमनपुर मार्ग की ओर गई थी। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल जाने से पहले तोड़ा दम

​हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों को तुरंत कस्बे के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल आजाद की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

डोली की तैयारियों के बीच उठी अर्थी
बुधवार को रिया की गोद भराई होनी थी। घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने पल भर में सब कुछ मातम में बदल दिया। जवान बेटी की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!