रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसानों को सम्मान निधि दी जाए तीन हजार रुपये प्रति माह

ब्लाॅक गंगीरी परिसर में हुई भाकियू की मासिक बैठक

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन

छर्रा । कस्बा स्थित ब्लॉक गंगीरी परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक बैनीराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों समेत विभिन्न समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बैठक में तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि बेमौसम हुई बरसात ने किसानों की कमर को पूरी तरह से तोड़ दिया है। फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है, वहीं कटाई की लागत भी बढ़ गई। किसानों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से सभी प्रकार के कर्ज माफ करने तथा तीन हजार रुपये प्रति माह किसान सम्मान निधि दिए जाने की मांग की। उन्होनें कहा कि छर्रा के कासगंज मार्ग, अलीगढ़ मार्ग पर तमाम गढ्डे बने हुए हैं, जिनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं, प्रशासन को समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मार्गों को गढ्डामुक्त काराया जाए। बढ़ती के गर्मी के साथ क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए त्वरित बचाव के लिए कस्बा छर्रा में फायर स्टेशन की स्थापना कराने की मांग की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने सीओ छर्रा के कार्यालय पर पहुंचकर पिछले दिनों दादों क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा दिलाने की मांग की। जिस पर सीओ शुबेंदु सिंह ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में संचालन बाबू सिंह ने किया। इस दौरान चौधरी अर्जुन सिंह, दाताराम, डिगंबर सिंह, अशोक कुमार, राजन सिंह, ओमवीर सिंह, बौबी चौधरी, कालू सिंह, सुरेश चंद्र, रनवीर सिंह, चांद मियां, नरेश कुमार, अनार सिंह यादव, नूर मियां, मखमूल खां आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!