उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रों को किया पुरस्कृत
गभाना। कस्बा के रोज बैली पब्लिक स्कूल में छात्रा-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। परीक्षाफल पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर व मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह ने परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ते हुए कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा व मेहनत से प्रयास करें तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। इस मौके पर योगेश कुमार, साेनू सिंह, मुन्ना सिंह, चंचल, कंचन, सरिता, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।