रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम व सीओ ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गभाना ।  नगर स्थित अनाज मंडी का मंगलवार को एसडीएम व सीओ ने निकाय चुनावों की मतगणना को लेकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।

तहसील क्षेत्र की नवनिर्वाचित गभाना, चंडौस, पिसावा तथा बरौली नगर पंचायतों में पहली बार मतदान किया जाएगा। जिनकी मतगणना गभाना अनाज मंडी में की जाएगी। जिसको लेकर मंगलवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने अनाज मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने उक्त सभी नगर पंचायतों की मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम आदि का चयन करने के साथ 13 मई को होनी वाली मतगणना से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल को बैरिकेडिंग करके कवर करने के साथ ही पेयजल, बिजली, शौचालय आदि का उचित प्रबंध किया जाए। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल से दौ सौ मीटर दूरी तक वाहन प्रतिबंध रहेंगे। जिसके लिए अनाज मंडी के पास ही खाली पड़े स्थान में वाहन पार्किंग बनाकर उसी में वाहन खड़े कराए जाएं।

नामाकंन के लिए बनाई रूप रेखा

नगर पंचायत गभाना, चंडौस, पिसावा तथा बरौली के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए तहसील मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जिसको लेकर मंगलवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने रूप रेखा तैयार की। एसडीएम ने बताया कि अलीगढ़ मंडल में दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जिसमें गभाना अध्यक्ष के लिए एसडीएम न्यायायल में, चंडौस के तहसीलदार न्यायालय में, पिसावा के नायब तहसीदार न्यायालय में तथा बरौली के एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में नामांकन जमा किए जाएंगे। वहीं गभाना व पिसावा के सभासदों के प्रथम तल के सभागार में तथा बरौली व चंडौस के द्वितीय तल के सभागार में दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी नामांकन पत्र अपने नगर पंचायत के कार्यालय अथवा तहसील परिसर से क्रय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान तहसील परिसर के दौ सौ मीटर दूरी तक वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!