रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

जट्टारी। टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही की समय रहते कार चालक ने कूदकर अपनी जान को बचा लिया, नहीं तो गंभीर हादसा भी हो सकता था।

हरियाणा के बागपुर मोहना निवासी जयप्रकाश मंगलवार दोपहर में महिंद्रा टीयूवी कार से नोएडा से मथुरा के वृंदावन जा रहा था। तभी टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर 46 पाॅइंट पर अचानक कार से धुंआ उठने लगा। जिस पर अन्य वाहन चालकों ने कार से धुंआ उठने की जानकारी कार चालक को दी। जिस पर चालक ने कार को रोकने के बाद कूदकर कर खुद को बचाया। जैसे ही चालक कार से बाहर निकला, वैसे ही आग धूं-धूंकर जलने लगी। सूचना पर इलाका पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!