आग में छह बीघा गेहूं का लांक जलकर राख
जट्टारी। टप्पल क्षेत्र के गांव महाराजगढ़ में अज्ञात कारणों से लगी आग में गेहूं की फसल का छह बीघा लांक जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव किसान गुलजारी मंगलवार दोपहर में अपने खेतों में गेहूं की फसल को कटवाकर मजदूरों से एक जगह एकत्रित करा रहे थे। तभी अचानक से एकत्रित किए लांक में आग लग गई। मजदूरों व किसान ने आग को अथक प्रयासों के बाद बुझाया, लेकिन तब तक किसान का करीब छह बीघा लांक जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद को गुहार लगाई है।