सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी
अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सतलापुर निवासी ऋषि चौधरी पुत्र बच्चू सिंह का कहना है कि वह दो दिन पहले फेसबुक आइडी चैक कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी की गई पोस्ट दिखी। पोस्ट में देवी देवताओं के लिए अपमान जनक शब्द लिखे गए थे। जिससे उसकी धार्मिक भावना आहत हुई। उसका कहना है कि माहौल बिगाडने के उद्देश्य से इस तरह की पोस्ट की गई है। युवक ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के संबंध में कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पोस्ट के संबंध में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।