रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग

अलीगढ़। गौंडा क्षेत्र के गांव बलभद्रपुर के मजरा मंडला में गेहूं की पकी खड़ी फसल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान का आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

गांव मंडला निवासी रवि कुमार पुत्र रमेश चंद ने 18 बीघा व राजेंद्र कुमार पुत्र देवी सिंह ने चार बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी। किसानों के खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक लाइन में हुई स्पार्किंग से चिंगारी गेहूं की फसल में गिर गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने ट्रैक्टर में हेरो लगाकर खेत जोत कर व पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक आग खेत में फैल चुकी थी और फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। क्षेत्रीय लेखपाल आशीष तौमर ने खेत पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!