अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत
अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर गांव भगत पिथैर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में गांव साथिनी निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव साथिनी निवासी 27 वर्षीय रंजीत पुत्र रमेश गांव के ही किसी व्यक्ति के बाइक से राया की ओर से गांव आ रहा था। रास्ते में मथुरा रोड पर गांव भगत पिथैर के समीप अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची अौर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विदित रहे कि मृतक के माता-पिता नहीं है। चार वर्ष पहले कविता से शादी हुई है। इनपर एक गोद ली हुई बेटी है। युवक ट्रैक्टर चालक है। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
