बिजली के तारों से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
अकराबाद। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास बिजली के तारों से निकली चिंगारी में किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के किसान बिजेंद्र पाल सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के खेतों में गेहूं की पकी हुई फसल खड़ी हुई थी। बुधवार शाम को खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से उठीं चिंगारी से फसल में आग लग गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसान की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। मामले में ग्राम प्रधान ध्रुव यादव व अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित की मदद करने की मांग की है।