रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाड़े पर बुक किया टेंपो, चालक को चकमा देकर ले उड़े आरोपी

अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव गोपी के निकट भाड़े पर बुक कर ले जा रहे टेंपो को नामजद समेत चार लोग चालक को चकमा देकर ले उड़े।

मामले में एटा के जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी राजुद्​दीन पुत्र कासिम खां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को दो व्यक्तियों ने उसके टेंपो को गोपी से करीब तीन किलोमीटर आगे तक के लिए भाड़े पर बुक किया। जिस पर वह उक्त दोनों लोगों को बिठाकर चल दिया। इसी बीच रास्ते में उसने पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाई। गोपी पुलिया के पास वह टेंपो को खड़ा करके लघुशंका करने के लिए चला गया। इसी बीच उक्त लोग उसके टेंपो को लेकर भाग गए। उसने अन्य जगह लगे सीसीटीबी कैमरों की फुटेज को चैक कराया तो उसमें एक व्यक्ति की पहचान हीरालाल पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला बेरी थाना बागवाला, एटा के रूप में हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर महामाया प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!