रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नारियल फोड़कर शुरु हुई फिल्म की शूटिंग

इगलास। ब्रजभाषी समाज के सौजन्य से परी मूवीज़ के बैनर तले ब्रजभाषा की पहली नारी प्रधान फिल्म “ब्रज की मीरा” का मुहूर्त गुरुवार को देवभूमि धरणीधर तीर्थ विश्वामित्रपुरी बेसवां पर ब्रजभाषी समाज न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश कटारा, महासचिव डा. रामकुमार सिंह, निवर्तमान चेयरमैन मनोज कुमार, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया गया। फिल्म बृज की मीरा के निर्माता व निर्देशक सोनू सिकंदर पहले भी ब्रजभाषा की फिल्म ब्रज के लाल बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक इमोशनल फिल्म है। इस फिल्म में कृष्ण की भक्त मीरा नामक महिला के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। मीरा का किरदार हेमाराज निभा रही हैं। ये फिल्म ब्रजभाषा सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म में जैस चौहान भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन ब्रजभाषा सिनेमा पुनः स्थापित होगा। वहीं फिल्म में गोविंद तोमर, ऋषि सारस्वत, श्वेता सिंह, आंसू सन्नाटा, देवेंद्र सिंह आदि कलाकार भी होंगे। डा. रामकुमार सिंह ने सभी कलाकारों को बांके बिहारी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर गुलशन बंसल, पूर्व प्रधानाचार्य पूरन सिंह, बनवारी लाल, पूरनचंद निराला, अशोक चौधरी, विकास, ज्ञानेंद्र, नंदकिशोर, रामहरि, खुशबू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!