रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

टप्पल। थाना क्षेत्र के एक गांव से नामजद युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। युवती अपने घर से नगदी व जेवरात भी साथ ले गई।

मामले में युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को उसकी 19 वर्षीय बेटी को गांव का ही राजा उर्फ रोहित बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बेटी अपने साथ 74 हजार रुपये व सोने की दो अंगूठी भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!