धूमधाम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस
पिसावा। क्षेत्र के गांव कृपालगढ़ी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महाराजा सूरजमल को याद करते हुए नमन किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल के बृज क्षेत्र मंत्री रॉबिन चौधरी ने महाराजा सूरजमल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के भरतपुर रियासत के संस्थापक महाराजा सूरजमल का नाम उन योद्धाओं में शामिल है। जिनकी वीरता की गाथा मुमगलों के जमाने में दिल्ली से आगरा तक थी। उन्होंने दिल्ली और आगरा से लेकर अलीगढ़, भरतपुर, बुलंदशहर, धौलपुर, फरीदाबाद, हाथरस, मथुरा, मेवात, मेरठ और पलवल को मुगलों के चंगुल से छुड़ाया था। उन्होंने 84 लड़ाईयां लड़ी और सभी की सभी जीती थी । उन्होंने मुगलों की सल्लतनत को समाप्ति की ओर धकेल दिया। महाराजा प्रखर बुद्धिमान और बलशाली थे। देश और समाज के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले ऐसे महान पुरूषों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान जलियांवाला हत्या कांड की बरसी पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में मनोज कुमार, होशियार सिंह, बलवीर सिंह, उदयवीर सिंह, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।