रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार तीन लोगों की हुई मौत

गभाना। अलीगढ़-बुलंशहर बाॅर्डर पर हाईवे पहावटी के पास ट्रैक्टर- ट्राॅली से टकरा कर बाइक बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो थानों की पुलिस एक दूसरे की सीमा में घटना को लेकर उलझती रही, बाद में घटना स्थल बुलंदशहर के थाना अरनियां का निकला।मिली जानकारी के अनुसार छर्रा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी चंद्रपाल का 24 वर्षी बेटा वीरेश गांव के ही 20 वर्षीय साथी शशि कपूर पुत्र राजपाल सिंह व 19 वर्षीय फुफेरे भाई सचिन पुत्र खचेडू सिंह के साथ बाइक से बुलंदशहर के थाना अरनियां गांव खुरियावली स्थित अपनी तयेरी बहन मछला के यहां से लौट कर गांव जा रहे थे। तभी हाईवे पहावटी मोड़ पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आधी बाइक ट्रॉली में फंसकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर गभाना व अरनियां थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से घायलों को मुनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।वहीं हादसे के बाद थाना गभाना व अरनियां पुलिस घटना स्थल को एक दूसरे की सीमा को लेकर असमंस में रही। हालांकि बाद में नक्शा आदि देखने के बाद घटना स्थल बुलंदशहर के थाना अरनियां का निकला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हादसे की जानकारी के बाद तीनों मृतकों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। वीरेश के परिजनों के अनुसार वह गांव के ही शशि कपूर के साथ गाजियाबाद में नौकरी करता था। गुरुवार को ही दोनों गांव आए थे। शुक्रवार को आंबेडकर जयंती मनाने के बाद दोनों बाइक से गाजियाबाद जाने की कहकर घर से निकले थे, दोनों ही अविवाहित थे। वहीं सचिन छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था और वह भी अविवाहित था। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!