रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक को मारपीट कर किया घायल

इगलास। बेसवां आए युवक के साथ नामजदों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। मामले में गांव गढ़ीधनु निवासी मनवीर सिंह पुत्र राधाचरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार को किसी जरूरी काम से बेसवां आया था। जहां पर मिर्जापुर निवासी टाटा सिंह व बिल्ला सिंह व दो अज्ञात युवक मिले। किसी बात को लेकर कहा-सुनी के दौरान उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!