गभाना पुलिस ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने सोमवार को लूट के मामले में वांछित चल रहे एक लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि कस्बा के रामपुर की नई बस्ती निवासी अनबर पुत्र एनुल लूट व चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा था। सोमवार को एसएसआई कुंवरपाल सिंह, कास्टेबल जितेंद्र सिंह व होमगार्ड जयवीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सोमना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना में चोरी व लूट के दो-दो समेत करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।