रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से चोरी की गई पीतल की ढाई किग्रा चाबी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि भांकरी स्थित पावना इंडस्ट्रील फैक्टरी से सोमवार को कर्मचारी ढाई किलोग्राम पीतल की चाबी चोरी कर ले गया था। मामले में फैक्टरी के जनरल एडमिन देवत्तद शर्मा ने कर्मचारी मोहित मीनेश निवासी नौरंगाबाद थाना गांधीपार्क हाल निवासी कांशीराम आवास योजना फ्लेट नंबर 1098 थाना बन्नादेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कन्होई कट पर रेलवे लाइन के पास से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!