रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्यार्थियों ने सीखे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लेखन के गुर

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संतोष कुमार गौतम ने स्टडी हॉल कालेज लखनऊ में ऑडियो-विजुअल माध्यम के लिए लेखन विषय पर अतिथि व्याख्यान दिया। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को टेलीविजन न्यूज और रेडियो कार्यक्रमों के लिए स्क्रिप्ट लिखना सिखाया।
डा. गौतम ने बताया कि पत्रकारिता में आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है, भारत में आज तक ने एआई न्यूज एंकर से समाचार पढ़ाना शुरू कर दिया है। अब पत्रकारिता में भी इंसान का मुकाबला मशीन से होगा। इसलिए पत्रकारिता के विद्यार्थियों को ऑडियो-विजुअल माध्यम के लिए लेखन पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि खबर को क्या रूप देना है, यह पत्रकार से बेहतर और कोई नहीं लिखा सकता। उन्होंने कहा कि कुशल पत्रकार बनने के लिए खबर लेखन में निपुण होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को न्यूज चैनल्स, रेडियो के लिए स्क्रिप्ट लिखने के गुर भी सीखाए। व्याख्यान के अंत में डा. गौतम ने कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की कार्य प्रणाली से संबंधित विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। स्टडी हॉल कॉलेज के डायरेक्टर डा. हिमांशु सिंह ने डा. गौतम का स्वागत किया। डीन डा. नेहा महेंद्र ने अतिथि का स्वागत उदबोधन प्रस्तुत किया। वहीं आभार कार्यक्रम समन्वयक शेरिल सिंह ने व्यक्त किया। व्याख्यान के आयोजन में प्रज्ञा द्विवेदी और वरुण देय का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!