सत्यवीर सिंह सत्तो बने भाकियू के जिलाध्यक्ष
अलीगढ़। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो को भारतीय किसान यूनियन चढूनी का जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी टीकम सिंह सूर्यवंशी की संस्तुती पर सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सोनपाल सिंह चौहान ने मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा किसान, गरीब, मजदूरों की समस्याओं के लिए आवाज उठाता रहूंगा और किसानों की मांगें मनवाने उनके अधिकार व संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर सत्यदेव गौतम, हरवेश कुमार, अशोक कुमार, बृजेश चौधरी आदि थे।