रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाई ने बहन के ससुरालीजन पर लगाया हत्या का आरोप


अलीगढ़। गौंडा क्षेत्र के गांव सुवकरा मैं विवाहिता की उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कालेज हास्पीटल में मृत्यु हो गई। मायके पक्ष ने विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। जिसमें पति सहित चार लोगों को नामजद किया है। थाना टप्पल के गांव निगुना निवासी भाई धर्मेंद्र कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

धर्मेंद्र का कहना है कि बहन बबिता की शादी 10 वर्ष पूर्व अभिषेक चौधरी पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव सुवकरा के साथ हुई थी। इनके दो पुत्र हैं। शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही ससुरालीजन बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार घर टूटने की नौहबत आई लेकिन बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ससुराल वालों को समझा कर शांत कर दिया। प्रताड़ना के कारण ही बबिता बीमार रहने लगी तो पति, ननद व सास ने कहा था कि ठीक न हुई तो जान से मार देंगे।17 व 18 अप्रैल की रात्रि को विषाक्त पदार्थ खिलाकर जान से मार दिया। वहीं पति अभिषेक चौधरी का कहना है उसकी पत्नी बीमार थी। जेएन मेडिकल कालेज हास्पीटल में उपचार कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर विजय कांत शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!