रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बसपा नेता संजय शर्मा ने निर्दलीय किया नामांकन

खैर। नगरीय निकाय चुनाव में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चौथे दिन बसपा नेता एवं उद्योगपति संजय शर्मा ने गुरुवार को निर्दलीय नामांकन किया।

संजय शर्मा हजारों समर्थको के साथ डीजे व सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ सोमना रोड़ स्थिति संजय कोल्ड से पुरानी तहसील, सुभाष चौक, बस स्टैंड, गौड़ा तिराहा होते हुए तहसील पहुंचे जहां पर उन्होंने रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने समर्थकों का आभार जताया। वहीं निकाय चुनाव के नामांकन तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरूस्त रही।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!