रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, पत्नी घायल

खैर। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर अर्राना कांटे के पास कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जरारा निवासी रामदेव पुत्र अमीचंद्र बहराच में जनपद में शिक्षक थे। वह छुट्टियां बिताने घर आए थे। गुरुवार शाम को वह स्कूटी से पत्नी सरस्वती देवी के साथ किसी काम से अलीगढ़ जा रहे थे। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर अर्राना कांटा के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में 48 वर्षीय रामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, वहीं घायल पत्नी को उपचार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!