रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा में टिकट की जीत ली जंग, अब जनता की अदालत करेगी फैसला

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 11 मई को होने वाले मतदान के लिए रविवार देर शाम भाजपा ने अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों नामों की घाेषणा कर दी। गभाना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की पुत्रवधु एवं चंडौस की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहीं पुष्पललता सिंह को मैदान में उतारा है। यह सीट पूर्व विधायक की प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई थी। इसी तरह भाजपा ने चंडौस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए धर्म सिंह भारती, पिसावा से रविंद्र सिंह उर्फ लाला राठी को टिकट थमाया है। बरौली नगर पंचायत से मनोज सिंह प्रधान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि भाजपा से टिकट पाने के लिए बड़ी संख्या में दावेदार लंबे समय से टिकट की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अब प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी होते ही चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि टिकट के नामों के ऐलान के बाद कुछ दावेदार संतुष्ट नहीं है और चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। 24 अप्रैल को दूसरे चरण के नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे  में देखने की बात होगी कौन-कौन विरोध में चुनाव मैदान में उतरता है। प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने एक- दूसरे को मिठाई खिलाते हुए उसका वितरण भी किया। सबसे दिलचस्प बात है कि इन प्रत्याशियों ने पार्टी से टिकट पाने की जंग तो जीत ली है। अब 11 मई को होने वाले मतदान में जनता की अदालत अपने मताधिकार के जरिए अपना निर्णायक फैसला सुनाकर उनके राजनैतिक भविष्य को भी तय करेगी।

नगर पंचायत गभाना वार्ड सदस्याें के प्रत्याशियाें की सूची

1. (मंडल नगर) देवेंद्र देवी,

2- (नगला नत्था) प्रीती देवी

3- (सोमना) नीरज कुमार

4- (भरतपुर) राज कुमार

5- (पनिहावर) उमेश कुमार

6- (मोहरेना) मनोज कुमार सिंह,

7- (राधा नगर) शालू चौधरी

8- (प्रताप नगर) विमल कुमार बिल्ला

9- (रामपुर) लवकेश वशिष्ठ

10- (कौशल्या नगर) नरेंद्र कुमार

11- (संत बाल्मीकि नगर) भारती देवी

12- (चैतन्य नगर) भुवनेश कुमार

13- (राज नगर) हरीश माहेश्वरी

14- (आनंदपुर) सत्यवती देवी

15 -(कल्याणपुर) गवेंद्र पाल सिंह

नगर पंचायत पिसावा वार्ड सदस्याें के प्रत्याशियाें की सूची

1- (अंबेडकर नगर) फूलवती देवी

2- (रूपनगर) ओमवीर सिंह

4-(नगला भूपसिंह) ब्रजलता

5- (पोस्तिका) महेंद्र सिंह,

6- (सुजावलगढ़) अनिल सिंह

7- (पिसावा उत्तर भाग) विशन कुमार

8- (जलालपुर उत्तर भाग) गौरी देवी

9- (जलालपुर दक्षिण भाग) अमित चौधरी

10- (विक्रमगंज) सुमित कुमार

11- (पिसावा मध्य भाग) धर्मेंद्र अग्रवाल

12- (पिसावा पूर्व भाग) से विनोद कुमार

नगर पंचायत बरौली वार्ड सदस्याें के प्रत्याशियाें की सूची

1- (अंबेडकर नगर) भावना देवी

2- (देहली) धर्मेंद्र कुमार

3- (आदर्श नगर) प्रवीन भारद्वाज

4- (फरीदपुर) तेज सिंह

5- (श्यामपुर) मंजू

7- (लहटोई) विशाल चौहान

8- (रामगंज) पूजा देवी

9- (नगला मेवाती) कपिल कुमार

10- (बरौला) कृष्ण

11- (राजगढ़ी) डालचंद्र वर्मा

13- (शिवाजी नगर) सीमा गुप्ता

नगर पंचायत चंडौस वार्ड सदस्याें के प्रत्याशियाें की सूची

1- (बड़ा नगर) ज्योती देवी

2- (कटरा मौहल्ला) त्रिलोक चंद

3- (टीचर्स काॅलोनी) सोनिया सारस्वत

5- (नई बस्ती-2) प्रवीन कुमार

6- (सर्वोदय नगर) रुबी योगी

7- (शिवाजी नगर) सुनीता देवी

8- (सरस्वती नगर) ऋषि शर्मा

9- (श्रीराम नगर) विनोद कुमार,

10-(महाराज नगर) राजीव कुमार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!