ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर
– ग्रामीणों ने जाम लगाने का किया प्रयास
लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर करसुआ मोड़ पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन कई थानों की पुलिस फाेर्स ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एटा के गांव गादुरी निवासी 55 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू करसुआ स्थित अपनी बेटी की ससुराल आए थे। रविवार शाम को वह अपने समधी विजेंद्र सिंह व रघुवर सिंह के साथ किसी काम से बाइक से लोधा से करसुआ लौट रहे थे। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर करसुआ मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। विजेंद्र व रघुवर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाकर बड़ी संख्या में महिला व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर लोधा थाना के अलावा रोरावर, गभाना व चंडौस थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर गांव भेज दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।