रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो महिला समेत तीन लोग घायल

लोधा। क्षेत्र में ल्होसरा रेलवे पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा निवासी लोकेश पुत्र रगुनपाल रविवार दोपहर में बाइक से मां योगेश देवी व मौसी सर्वेश देवी के साथ मडराक के गांव सुसायत जा रहे थे। तभी ल्होसरा रेलवे पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।लोकेश जैसे-तैसे मां और मौसी को खेरेश्वर चौराहे तक ले आया। घंटों तक तीनों एक दुकान के सामने घायल अवस्था में पड़े रहे, लेकिन किसी ने भी उन्हें अस्पातल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी महेश कुमार को जब जानकारी हुई तब उन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से लोधा नेहरा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!