खैर नगर पालिका अध्यक्ष्य को पुरूषोत्तम गर्ग होंगे भाजपा प्रत्याशी
खैर। नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट पाने के दावेदारों की लंबी सूची थी। पार्टी से टिकट पाने के लिए दावेदावर अपना दमखम दिखा रहे थे। लंबी खीचतान के बाद रविवार शाम को भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पुरूषोत्तम गर्ग को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। टिकट घोषित होते ही जहां पुरूषोत्तम गर्ग के समर्थकों में खुशी का माहाैल हो गया। वहीं अन्य दावेदारों के समर्थकों में मायूसी छा गई।
बता दें कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद, अतुल गोयल, रामोतार शर्मा, मदन शर्मा, शकुन गौतम ने भी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने पुरूषोत्तम गर्ग पर अपना विश्वास जताया है।