पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी के विद्युत पोल हुए बरामद
गभाना। थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक चाेर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 10 विद्युत पोल भी बरामद किए है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को हाईवे पर ओगर मोड़ के पास से बिजली के 25 पोल चोरी हो गए थे। मामले में एनसीसी लिमिटेड कंपनी के प्रमोद कुमार निवासी किन्हुआ थाना गुन्नौर (संभल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर रविवार को पुलिस ने महरावल पुल के पास से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्षित शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा, निवासी रॉयल रेजिडेंसी गैस गोदाम वाली गली चंद्रलोक कॉलोनी थाना बन्नादेवी बताया। उसकी निशानदेही पर कलुवा रेलवे पुल के नीचे से दस चोरी किए गए बिजली के पाेल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर में घुसकर महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया था। मामले में महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी महेंद्र प्रताप को सुमेरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पिसावा। थाना पुलिस ने ऑपरेशन निहत्था के तहत एक युवक को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना प्रभारी पिसावा उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर अवैध शस्त्र रखने वालों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए ऑपरेशन निहत्था के तहत भोजाका से कारह कादिलपुर जाने वाले मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र पुत्र मीर सिंह निवासी भोजाका बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाने में जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैँ। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।

