नगर पंचायत अध्यक्ष के पद को 29 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
गभाना। नगरीय निकाय चुनाव दूसरे चरण के चल रही नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन गभाना, चंडौस, बरौली व पिसावा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। प्रत्याशी बैंड-बाजों व दमखम से अपने समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय पर नामांकन करने पहुंचे।
गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी के अनिल शर्मा, समेत तीन प्रत्याशियों ने, बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए काग्रेस की सवाना समेत 15 निर्दलीय प्रत्याशियों ने, चंडौस से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने तथा पिसावा से बसपा के सुरेंद्र सिंह, रालोद के मनीष कुमार तथा निर्दलीय अनीता शर्मा समेत आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड सदस्य के लिए गभाना में 11, चंडौस में 08, पिसावा में 03 तथा बरौली से 25 दावेदारों ने नामांकन किया। सुरक्षा व्यवस्था एसडीएम केबी सिंह व इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह मय फोर्स के संभाले रहे। इस दौरान प्रत्याशियाें व प्रस्तावकों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं होने दिया गया। प्रत्याशियों साथ आए समर्थकों को तहसील मुख्यालय से दो सौ मीटर पूर्व ही रोक लिया गया। अंतिम दिन सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन करने की उम्मीद की जा रही है।
