नगरपालिका अध्यक्ष पद को पुरूषोत्तम गर्ग व दीपक शर्मा ने किया नामांकन
खैर। निकाय चुनाव में दूसरे चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को नगरपालिका खैर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन पुरूषोत्तम गर्ग ने देव मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन कर नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा राजा व पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, महिला राज्य आयोग की सदस्य मीना कुमारी समेत सैकड़ों समर्थको के लंबे काफिला के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर रिटर्निंग आॅफीसर के समक्ष अपना नामांकन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील गर्ग, ठा.सुधीर चौहान, राजीव चौहान, अश्वनी चौहान, अनमोल शर्मा, राहुल सारस्वत, सत्या सिंह, अंकित मित्तल, प्रमोद गर्ग, अशोक गोविल, ब्रज मोहन गर्ग, ठा.अशोक सिंह, आदि मौजूद रहे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति शर्मा ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए समर्थकों के साथ कन्या महाविद्यालय से डीजे व हजारों समर्थकों के जुलूस के साथ सोमवार को तहसील पहुंची और अपना निर्दलीय नामांकन किया। नामांकन करने के बाद ज्योति शर्मा ने समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
उनके पति दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। बसपा नेता संजय शर्मा की पत्नी अनुराधा शर्मा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। नामांकन के दौरान तहसील परिसर छावनी में तब्दील रही। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


