रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल यातायात जागरूकता के तहत कुलदीप लवानिया ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। ट्रैफिक इंचार्ज कमलेश कुमार ने कहा कि शराब या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। सड़क दुर्घटना के कारण और बचाव की विशेष जानकारी दी। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने कहा कि हमें यातायात के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने कहा कि जीवन अनमोल है, यातायात के नियमों व विनियमों का पालन करना हम सबका नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर राम मेहर सिंह, धीरेंद्र सिंह, तेज प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, प्रीत सिंह, राहुल उपाध्याय, योगेंद्र शर्मा, अशोक राय, वर्षा जादौन आदि थे। वहीं यूनिवर्सल कालेज में भी यातायात नियमों के विषय में विद्यार्थियों को जागरुक किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज कमलेश कुमार व टीएसआइ राममैहर ने यातायात नियमों के विषय में विद्यार्थियों को जागरुक किया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या दीप्ती सिंह मौजूद रही।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!