रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

शिखा को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

इगलास। कस्बा के मास्टर कालोनी निवासी अतेंद्र कुमार बघेल की बेटी शिखा बघेल ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने पर शिक्षा को नगर पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सुधीर वर्मा ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिखा ने बेहतर प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

इगलास। कस्बा के श्री विष्णुदत्त स्मारक इटंर कालेज में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में सातवें स्थान पर तथा जनपद में पहले स्थान पर रहने वाली छात्रा रितु शर्मा, जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा काजल चौधरी एवं छटवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मोना चौधरी को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्रवंधक गौरव शर्मा ने कहा कि तीनों छात्राओं ने विद्यालय परिवार व अपने माता-पिता को गौरवांवित किया है। कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा कि इन छात्राओं की उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य आनंद स्वरुप पाठक ने छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया।

जनपद टापर प्रगति को किया सम्मानित

इगलास। कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज में गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में पहला स्थान पाने वाली छात्रा प्रगति चौधरी को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। प्रबंधिका मोनिका सिंह द्वारा सम्मान धनराशि 11 सौ रुपये और प्रधानाचार्य द्वारा मेडल एवं ट्राफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेधावी छात्रा से अन्य विद्यार्थियो को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, मंजू सिंह, अजय शर्मा, अनिल बंसल, कुलदीप सक्सेना, सूरज भान सिंह, राजकुमार सिंह आदि थे।

हरदम सिंह कालेज में स्थान पाने वाले मेधावी सम्मानित

इगलास। क्षेत्र के गांव अरनिया के श्री हरदम सिंह इंटर कालेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को प्रबंधक डा. सत्यपाल सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने छात्रों से कहा मेहनत ही सफलता की कुंजी है आज मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है ऐसे ही सभी छात्र मेहनत करें और इनसे प्रेरणा ले तो आपको भी सम्मान मिलेगा। हाईस्कूल में मनु सारस्वत प्रथम, नेहा चौधरी द्वितीय, मुकुल सारस्वत तृतीय। इंटर में अनमोल चौधरी प्रथम, अतुल कुमार द्वितीय व नरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं झिलमिल, लवी चौधरी, नेहा, भूमिका, रितिक को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील सिंह, डा. रोहित सिंह, रणवीर सिंह, जगवीर सिंह, कृष्ण सारस्वत, सुशील चौधरी, खेमचंद शर्मा, राहुल चौधरी, इंदल सिंह आदि थे।

परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित किया

गौंडा। क्षेत्र के गांव पचावरी के शिव नाहर सिंह इंटर कालेज पचावरी के छात्र-छात्राओं द्वारा बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय में हाईस्कूल में कोमल, प्राची, मुकुल शर्मा। वहीं इंटर में प्रीति चौधरी, योगेंद्र राय, मनीष कुमार ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुमन सिंह, प्रधानाचार्य दयाराम शर्मा व उप प्रधानाचार्य ऋषि चौधरी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के युग में शिक्षा अत्यधिक जरूरी है। शिक्षा के बगैर कुछ भी नहीं है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!