रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगर पंचायत अध्यक्ष पद को 18 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन वापस

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों ने नामांकन वापसी का प्रक्रिया हुई। इस दौरान चारों नगर पंचायत से अध्यक्ष पद को 18 उम्मीदवारों ने तथा 23 वार्ड सदस्यों ने नामांकन वापस ले लिए। चारों ही नगर पंचायत में अध्यक्ष को 48 तथा वार्ड सदस्यों को 116 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनके भविष्य का फैसला 11 मई को जनता करेगी।

गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष को अंबिकाराज सिंह, भुवनेश उपाध्याय व अभिषेक सिंह ने तथा वार्ड नंबर सात से पूजा, वार्ड नंबर दस से रवि कुमार तथा वार्ड नंबर 15 से मोहम्मद फारूखी ने नामांकन वापस ले लिए। जबकि वार्ड नंबर चार (भरतपुर) से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के अलावा किसी अन्य के नामांकन न करने पर उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। बरौली से नगर पंचायत अध्यक्ष को जिला पंचायत अध्यक्ष की भाभी हेमलता समेत 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने तथा वार्ड सदस्य के 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। चंडौस से अध्यक्ष को निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार ने तथा वार्ड सदस्यों को सात लोगों ने नामांकन वापस लिए हैं। पिसावा से अध्यक्ष व वार्ड सदस्य को पांच-पांच निर्दलीय प्रत्याशियों मैदान छोड़ दिया। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चारों ही नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

यह प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नगर पंचायत

अध्यक्ष

 वार्ड सदस्य

गभाना 

9

54

चंडौस 

13

50

पिसावा 

10

51

बरौली 

16

61

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!