इगलास में दो व बेसवां में तीन ने वापस लिए नामांकन
इगलास।नगरीय निकाय चुनाव में गुरुवार को नामांकन वापसी के तहत नगर पंचायत इगलास में अध्यक्ष पद के दो व सदस्य पद के 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन बापस लिए गए हैं। वहीं नगर पंचायत बेसवां से अध्यक्ष पद के तीन व सदस्य पद के दो नामांकन बापस हुए हैं।
इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद से डिंपल व रजनी ने नामांकन बापस लिया है। वहीं अब निवर्तमान चेयरमैन की अनुजबधु उमा शर्मा, पूर्व चेयरमैन कमलेश शर्मा, भाजपा से पुष्पा अग्रवाल व इनकी पुत्रबधु रितु अग्रवाल, बसपा से मंजू शर्मा मैदान में हैं। सदस्य पद के राेशन लाल, मिथिलेश, सोमवीर, गार्गी उपाध्याय, ममता, मंजू देवी, मीनू, सुरेश, रुबी, नजमा, गीता ने नामांकन बापस लिया है। नगर पंचायत बेसवां में अध्यक्ष पद से सुधीर कुमार, राज कुमार व भाजपा प्रत्याशी की पत्नी श्यामा देवी ने नामांकन बापस लिया है। यहां भाजपा के हुब्बालाल, राज सिंह, संजीव कुमार फौजी, शैलेंद्र सोनी, बसपा के चाहत अली, भगवान सिंह व रामेश्वर दयाल मैदान में हैं। सदस्य पद के पुष्पा देवी व मंजू देवी ने नामांकन बापस लिए हैं।
दूसरे चरण में इन जिलों में होगा मतदान
दूसरे चरण में यूपी के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर में चुनाव होने हैं. इसके अलावा फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में चुनाव होगा।
प्रदेश में 14,684 पदों पर होगा चुनाव
17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव ईवीएम से चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में नगरपालिका और नगर पंचायतों में बाकी पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 17 नगर निगम महापौर और 1420 पार्षदों के पदों पर ईवीएम से निर्वाचन होगा। नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष तथा 5327 सदस्यों का मतपत्रों से निर्वाचन होगा।