रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बच्चों के विवाद में युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी व बेटी को किया घायल

चंडौस। क्षेत्र के गांव अमृतपुर में बच्चों के विवाद में एक युवक को नामजदों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसकी गर्भवती पत्नी व बेटी के साथ भी मारपीट करते हुए घायल कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार चंडौस क्षेत्र के अमृतपुर निवासी कुमरपाल पुत्र हुकुम सिंह गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व उसके बच्चों का मौसेरे भाई के बच्चों से बकरी चराने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिसमें कुमरपाल के 12 वर्षीय पुत्र मनीष को उक्त लोगों ने पीट दिया और आरोपी पक्ष खुद ही कुमरपाल के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने थाने चले गए, लेकिन पुलिस ने झगड़े की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार देर रात्रि में कुंवरपाल जब घेर से घर लौट रहे थे। तभी आरोपी सुरेश, सोनू अपने अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया और लाठी डंडे व लोहे की राड से हमला कर दिया। जिसमे कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, बीच बचाव करने पहुंची उनकी गर्भवती सोनू देवी तथा बेटी खुशबू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस-पडौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कुंवरपाल को उपचार को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने कुंवरपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। कुंवरपाल चार बच्चों के पिता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबध में सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!