पांच किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, भेजा जेल
इगलास। थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पांच किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धनुआ की नगरिया के पास से गांजा का तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम डीपी पुत्र भगवती निवासी नगला नेहचला (इगलास) व पुष्पेंद्र उर्फ सेठी पुत्र गिर्राज सिंह निवासी नयाबास, इगलास बताया। उन्होनें बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
बुक सेलर व पेट्रोल पंप से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक लुटेरे को किया गिरफ्तार
खैर। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर पिछले दिनों बुक सेलर व पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ हुई लूटपाट की घटनाओं को खुलासा किया है। पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से लूट के 1500 रुपये भी बरामद करने का दाबा किया है।
इंस्पेक्टर खैर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को कस्बा के काली नदी राम श्यामपुर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल अपनी दुकान को बंद कर नौकर के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी जीवन लॉज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनसे 25 हजार रुपये लूट लिए थे। वहीं खैर-गोंडा मार्ग स्थित पेट्रोल पर मैनेजर खोजेंद्र सिंह (मयंक) निवासी ब्लॉक काॅलोनी से दो हजार रुपये लूट कर ले गए थे। पुलिस टीम तभी से लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने गाेंड़ा रोड पर नहर पुल के पास से अरूण कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी पाइंदापुर, गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने व्यापारी व पेट्रोल पंप से लूट की घटना को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास लूट के 1500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
